फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज अध्यक्ष और शिरूराम बने कांग्रेस जोन तकलेच के मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपकर कुनबा बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में तकलेच में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। इसके साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस जोन तकलेच दरकाली की कार्यकारिणी का गठित करने का भी फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शिवराज डोरटा को तकलेच दरकाली कांग्रेस जोन की कमान सौंपी गई। राजेंद्र जियान को कोषाध्यक्ष, सुंदर सिंह को महासचिव, नीजूराम पाकला, पवन कंटू, राकेश साहनी और सुनील कायथ को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विशेषर कायथ, बबलू, बिमला, रेशमा डबरैही को सहसचिव, कमला नंद शर्मा, बनारसी दास, लायक राम डोरटा, बलदेव शर्मा, जानकी दास कपूर और रोशन लाल को सलाहकार, शिरूराम डबरैही को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष शिवराज डोरटा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें