फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 से पशाडा में बरसेंगे चौके छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जल्द ही खिलाड़ियों को पशाडा खेल मैदान में प्रतिभा का हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। नव युवक मंडल पशाडा की ओर से स्व. वीरभद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 30 जनवरी से खेल मैदान पशाडा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर युवक मंडल ने मंगलवार को बैठक का आयोजन किया। अध्यक्ष निशू चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
युवक मंडल सचिव भूपेश शंाटी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से 28 जनवरी तक प्रवेश लिया जाएगा। शांटी ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 66,666 रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 33,333 रुपये और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर क्लब के उप प्रधान विकास चौहान, निखिल चौहान, कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान, सह सचिव अशोक कुमार, पृथ्वी राज चौहान,आकाश, अजय, शिशु पाल, रवि, अक्षय, रितिक, शान, हर्ष, संतोष, वंश, साहिल, रबाडा, हेमंत, विजय शांटी और तरूण खौश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें