नेरवा (रोहडू)। कुपवी में विगत रविवार को पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाई की खेप के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड उत्तराखंड से एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि प्रतिबंधित दवा की खेप उन्होंने इसी शख्स से ली थी। आरोपी की पहचान अमित कुमार निवासी पुत्र निवासी गांव लखनवाला, डाकघर जाटोंवाला, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड के तौर पर हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ कुपवी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को चौपाल न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी सप्लायर और पकडे गए युवकों के बीच कई दिनों से संपर्क था। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रतिबंधित दवा की 540 शीशियां पकड़े जाने के मामले में उत्तराखंड से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है।