फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉक्टर की नियुक्ति से राहत, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टैक्निशियन के पद अभी भी खाली

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर
विज्ञापन
दो माह बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में चिकित्सक की नियुक्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी नित्थर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर को दो महीने बाद चिकित्सक की नियुक्ति से हजारों लोगों को राहत मिली है, लेकिन यहां नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टैक्निशियन के पद खाली होने से अभी भी दिक्कतें हैं। दो महीने से चल रहे रिक्त पद पर डॉ. सुनील दत्त की नियुक्ति हो गई है। उपतहसील नित्थर के एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों का केंद्र बिंदु है। इस स्वास्थ्य केंद्र से एकमात्र चिकित्सक का स्थानांतरण हो गया था। दो माह से सीएचसी में कोई चिकित्सक नहीं था और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। मामूली उपचार के लिए भी आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों के ग्रामीण कई किलोमीटर दूर रामपुर, खनेरी और आईजीएमसी शिमला जाने को मजबूर थे। हालांकि, अब सीएचसी नित्थर में सरकार ने चिकित्सक की तैनाती कर दी है। नित्थर के हर राजनीतिक पाटियों के नेताओं और ग्रामीणों ने भी चिकित्सक का पद भरने के लिए आवाज उठाई थी। अभी भी यहां मरीजों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां न नर्स है न फार्मासिस्ट और न ही लैब टैक्निशियन की तैनाती हो पाई है।
विज्ञापन

दिक्कत में थे ग्रामीण
चिकित्सक न होने से नित्थर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब डॉ. सुनील दत्त की नियुक्ति से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

संजय आनंद, बीएमओ निरमंड।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें