फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में महिलाओं की भी पुरूषों के बराबर की सहभागिता जरूरी : ठाकुर

विज्ञापन
ननखड़ी की देलठ पंचायत में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी व मुख्य अतिथि। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पुरुष और महिलाओं को समान रूप से सम्मान और कार्य मिलने की सख्त जरूरत है। महिला सशक्तीकरण प्रभावी होना समाज, देश और दुनिया के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है। यह बात ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत स्थित आईटीआई में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन्स स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि तहसीलदार वीना ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि देश को पूरी तरह से विकसित करने के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण होना आवश्यक है।
विज्ञापन

विशेष अतिथि डॉ. मोनिका राजटू ने छात्राओं को पौष्टिक और संतुलित आहार पर जागरूक किया। कहा कि अपराजिता अभियान नारी शक्ति को जागरूक करने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान आईटीआई देलठ की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मौजूद सभी लोगों का मनोरंजन किया। छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर भी जागरूक किया। इस दौरान भाषण, स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा चौहान प्रथम, शालिनी नलवा द्वितीय, नारा लेखन में कमलेश प्रथम और सुभद्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में कमलेश, स्वाति, सुनीता और मोनिका ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं और छात्राओं को नारी गरिमा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में 91 महिलाओं और छात्राओं ने शपथ पत्र भरे।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान देलठ रक्षा देवी, आईटीआई देलठ के शिक्षक एलआर वर्मा, सुनील कुमार, गीतानंद, सीता ठाकुर, दिनेश कुमार, मीरा देवी, बृजेश कुमार, रवि कुमार, देवी सिंह सहित देलठ स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

1. मोनिका शर्मा ने कहा कि आज के युग में पढ़े-लिखे लोगों की ओर से महिलाओं का शोषण करना चिंता का विषय है। महिलाओं को अपनी पहचान स्वयं बनाने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन

2. सुनीता ने कहा कि नारी का हर जगह अपमान होना चिंता का कारण है। लोगों में आज के समय में स्वार्थ की भावना अधिक पनप रही है।
3. शालिनी नलवा ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तीकरण में मील का पत्थर साबित होगा।
4. कमलेश ने कहा कि अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित करना महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें