छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियाें से मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला यांग्पा-2 में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। पंचायत प्रधान ईश्वर नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। किन्नौरी नाटी, पहाड़ी नाटी, शोले फिल्म और सेना की झलकियां प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। समारोह में प्राथमिक पाठशाला यांग्पा-2 के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी। जेएम नेगी भारत के महान जादूगर की प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने वर्षभर की खेलकूद, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय माध्यमिक पाठशाला यंगपा-2 के मुख्य अध्यापक देव नेगी, जितेंद्र शास्त्री, किरण बिष्ट, हीरा भूषण, रीता कुमारी ने भूमिका निभाई। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव के प्रधानाचार्य जनरेल सिंह नेगी, गुरदीप सिंह नेगी, शिव सिंह नेगी, बलबीर सिंह, शांति लाल, ओम प्रकाश, तुलाराम, मंसा राम, आनंद कुमार, रुचिना, ललित आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
ये मेधावी सम्मानित
सम्मानित छात्र-छात्राओं में सुनेना, निहारिका, काेमल नेगी, सोनाक्षी, विराज, रीतिका, गुंजन, यमन, कोमल, आरजू, एंजेल, महक नेगी, आरब, प्रिया, ओजस्व भंडारी, दीलिश, लक्ष्य, दीपक मोहित, तनीशक, जोहन, सिमरन, नितिन शामिल रहे।