फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुमन ठाकुर मिस और अखिल नेगी चुने मिस्टर सर्वपल्ली

विज्ञापन
सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली में वार्षिक समारोह के दौरान मुख्यातिथि के साथ मौजूद प्रशिक्षु। संवाद
विज्ञापन
अखिल और सुमन के नाम रहा बेस्ट स्टूडेंट का खिताब, सर्वपल्ली बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं ने समारोह में मचाया धमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड संस्थान नोगली में वार्षिक समारोह, स्थापना दिवस और विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य एवं विद्यार्थी कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रो. नैन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्यातिथि ने कहा की प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें पुस्तकीय शिक्षा के साथ-साथ वेदों, उपनिषदों और पुराणों आदि के अध्ययन, व्यवहारिक शिक्षा का ज्ञान कराना संस्थान का कर्तव्य है, जिसे संस्थान पूरी तरह से निभाने का प्रयास कर रहा है। आज के प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं ही राष्ट्र के निर्माता हैं। संस्थान की प्रधानाचार्या सीमा भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने अपने विचार साझा कर कॉलेज की प्रगति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्थान की पत्रिका दिव्यांश के ग्यारहवें संस्करण का विमोचन किया। छात्र-छात्राओं ने एकल डांस, नाटिका, समूह नृत्य में महाभारत, गणपति उत्सव और झांसी की रानी जैसे प्रसंगों पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं, किन्नौरी, कांगड़ी और कुल्लुवी नाटी पेश कर समा बांधा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने वर्ष 2021-23 सत्र में संस्थान की वार्षिक परीक्षा में प्रथम आने वाले छात्र वैभव बंसल को 51,00 रुपये नकद और पदक, श्रृतिमा को खेलो इंडिया में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर 51,00 रुपये की राशि, वर्षभर की गतिविधियों में अव्वल रहे विवेकानंद सदन के छात्र-छात्राओं को 11 हजार राशि और ट्रॉफी से नवाजा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं में 100 फीसदी उपस्थिति के लिए 11,00 की नकद राशि, 95 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति के लिए 500 की नकद राशि प्रदान की। कॉलेज के 30 अनुशासित विद्यार्थियों को भी नवाजा गया। 36 प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को जिन्होंने टेट, सीटेट, जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनको 21,00 रुपये की राशि प्रति छात्र प्रदान की। वार्षिक समारोह में बेस्ट स्टूडेंट रहे अखिल शर्मा और सुमन ठाकुर को 11,00 रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को 51,00 की नकद राशि प्रदान की। प्रतियोगिता में सुमन ठाकुर को मिस सर्वपल्ली और अखिल नेगी को मिस्टर सर्वपल्ली के खिताब से नवाजा गया। 11,00 रुपये की राशि से नवाजा। इस मौके पर डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. गुमान नेगी, डॉ. पदम और डॉ. धर्मपाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।

सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली में वार्षिक समारोह के दौरान मुख्यातिथि के साथ मौजूद प्रशिक्षु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें