फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सोना और चांदी में हॉलमार्क चिह्न पर किया जागरूक

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में भारत मानक ब्यूरो के संदर्भ में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ(किन्नौर)। भारतीय मानक ब्यूरो ने उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यशाला में भारतीय मानक ब्यूरो ने मानकीकरण प्रक्रिया एवं सोना एवं चांदी में हॉलमार्क चिह्न पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कार्यशाला के आयोजकों को लोगों को जागरूक करने के लिए बधाई दी । इस मौके पर सहायक आयुक्त विजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग निरीक्षक चंदू लाल नेगी एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें