फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन




रोहड़ू / शिमला । रोहड़ू के हरसुख रिजॉर्ट में 29 जून शनिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एसडीएम डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा करेंगे और विशेष अतिथि के रूप में रोहड़ू के तहसीलदार सार्थक शर्मा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम अमर उजाला, माशवी आईआईटी एंड मेडिकल, शिमला क्लासेज इंस्टिट्यूट फॉर इंजीनियरिंग एंड मेडिकल एंट्रेस शिमला की ओर से संयुक्त रूप से करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में माशवी आईआईटी एंड मेडिकल शिमला की मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी। इसके अलावा इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनीवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर, सीजेड मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू, डॉक्टर विकास अल्ट्रासाउंड एंड वेलनेस सेंटर न्यू बस स्टैंड रोहड़ू सह प्रायोजक होंगे। इस समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। रोहड़ू के हरसूख रिजॉर्ट में कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इस कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राएं सुबह 8.30 से 10:30 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें