फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने पांच टीबी मरीजों को बांटी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने वीरवार को टीबी मरीजों को खाद्य सामग्री की किट बांटी और उन्हें गोद लिया। आगामी छह माह तक मरीजों को बीमारी से लड़ने के लिए खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सोसायटी के अध्यक्ष ज्योति लाल और महासचिव अतुल ने बताया कि सोसायटी वर्ष 2017 से समाज सेवा के कार्य में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पांच टीबी मरीजों को गोद लिया है, जिन्हें हर माह न्यूट्री, बादाम, किशमिश, काले चने और बॉर्नविटा दिया जाएगा, ताकि वह दवाई के साथ-साथ अच्छी खुराक भी ले सकें। साथ ही जल्द इस बीमारी से ठीक हो सकें। बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि टीबी के मरीजों से घृणा नहीं करनी चाहिए। इस बीमारी का उपचार संभव है और इससे किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। चिकित्सक के परामर्श से दवाइयां समय-समय पर खानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. गगन शर्मा, सोसायटी के उपाध्यक्ष अनिल मोक्टा, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा और नवरीता बदरेल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें