फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के निष्कासन पर भड़की एनएसयूआई

विज्ञापन
एसडीम रोहडू को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई के छात्र। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हाल ही में विश्वविद्यालय में पुस्तकालय खोलने की मांग को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई के तीन छात्रों को निलंबित किया गया है। छात्रों के निलंबन को लेकर एनएसयूआई रामपुर इकाई भड़क उठी है। इकाई ने विश्वविद्यालय को चेताया है कि यदि निष्कासन वापस नहीं लिया तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएसयूआई रामपुर इकाई अध्यक्ष तरुण कायथ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े तीन छात्र वीनू मेहता, यासी भट्ट और प्रवीण मिन्हास को पुस्तकालय को नहीं खोलने का विरोध करने पर निलंबित कर दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। रामपुर इकाई ने विश्वविद्यालय के इस फैसले की कड़ी निंदा की है और फैसले वापस लेने की मांग उठाई है। इकाई ने एलान किया है कि यदि तीनों छात्रों को निलंबित करने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो एनएसयूआई रामपुर इकाई प्रदेश एनएसयूआई के साथ मिलकर चक्का जाम करेगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें