फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रें पर फिसलन बरकरार, क्षेत्र के हजारों लोग परेशान

विज्ञापन
बर्फबारी के कारण एनएच 305 जलोड़ीजोत दो सप्ताह से बंद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण आनी विधानसभा क्षेत्र को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाला सैंज-आनी-ओट एनएच-305 दो सप्ताह से ज्यादा समय से वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध है। इससे आनी विधानसभा क्षेत्र की 69 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कटा हुआ है। इससे क्षेत्र की हजारों की जनता को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं इस हाईवे से होकर कुल्लू-मनाली की ओर आने-जाने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को भी अब वाया जंजैहली, रोहांडा, सुन्नी या बसंतपुर होकर लंबे रास्ते से सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में जलोड़ी दर्रे और इसके आसपास दो से तीन फीट तक बर्फ जमा है। अभी सड़क से बर्फ तो हटा दी गई है, लेकिन बर्फीली सड़क पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कई जगह बर्फ जमने से वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी यातायात के लिए ठप हैं। आनी बस सब डिपो के अंतर्गत करीब 15 ग्रामीण रूट प्रभावित हैं। यहां आधे रास्तों तक विभिन्न रूटों को मिलाकर बसें भेजी जा रही हैं। प्रशासन ने लोगों को जलोड़ी दर्रे को किसी भी सूरत में पार न करने की सलाह है।
एनएच प्राधिकरण आनी सब डिवीजन के सहायक अभियंता धन सिंह शर्मा ने बताया कि हमारी तरफ से जलोड़ी-जोत रास्ता लगभग साफ है। शोझा-बड़ानाला से जलोड़ी तक अभी चार पांच दिन तक का समय लग जाएगा।
अगर मौसम साफ रहा तो जल्द ही सड़क यातायात के लिए बहाल की जाएगी। जलोड़ी दर्रे से बड़ानाला और शोझा तक स्थिति और भी खराब है। मार्ग को बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें