फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलवी में सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते केलवी में रविवार शाम करीब 4 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या एचपी 03 सी 7489 केलवी सड़क पर रविवार शाम चार बजे हादसे का शिकार हो गई। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से शव को सड़क तक पहुंचाया और गंभीर हालत में घायल हुए व्यक्ति को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। अस्पताल ठियोग में तैनात डॉ. प्रियांशु ने बताया कि व्यक्ति बुरी तरह से घायल है, जिसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया जा रहा है। पुलिस को दोनों युवकों का पता मालूम नहीं हो पा रहा है। वहीं मृतक का ठियोग अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। हादसा किन कारणों से हुआ पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें