फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिस्ड कॉल से करें गैस सिलिंडर बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जगातखाना(रामपुर बुशहर)। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए हिम आंचल भारत गैस एजेंसी जगातखाना ने उपभोक्ताओं के लिए मिस्ड कॉल से गैस सिलिंडर बुकिंग सेवा शुरू की है। यही नहीं एजेंसी द्वारा गैस लेने के लिए डिजिटल बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपभोक्ताओं को दी जा रही है। उपभोक्ता जब भी गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाएगा तो उसे तुरंत गैस आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक नेसू राम विमल ने बताया कि कंपनी की ओर से व्हाट्सएप बुकिंग सुविधा शुरू की गई है, जिसका उपभोक्ता बीते लंबे समय से लाभ उठा रहे हैं। 1800 22 4344 व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज कर उपभोक्ता गैस सिलिंडर की बुकिंग करवा सकते है। वहीं अब कंपनी द्वारा जारी नंबर 7710955555 पर मिस्ड कॉल कर गैस सिलिंडर बुकिंग होगी। उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान कर सरकार की कैशलेस योजना का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से इसी योजना को ज्यादा से ज्यादा अपनाने का आह्वान देश की जनता से किया जा रहा है। उपभोक्ता गूगल पे, पेटीएम, एमेजॉन, फोन पे, यूपीआई पेमेंट से भुगतान कर सकते हैं। एजेंसी द्वारा इसी माह से जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया गया है। कोरोना संकट काल में भारत गैस की पहल उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें