फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में देवताओं के स्वागत से सराज उत्सव का आगाज

विज्ञापन
सिराज उत्सव का आनी के राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में भव्य आगाज करते लोग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। कोरोना महामारी के दो साल के बाद सराज उत्सव का आनी के राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में भव्य आगाज हुआ। तीन दिवसीय मेले का क्षेत्र के शमशरी महादेव, पनेऊई नाग और कुल क्षेत्र महादेव के आगमन से मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने सभी देवताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों को मेले के आयोजन के बारे जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मुख्यातिथि शमशरी महादेव के कारदार संतोष ठाकुर ने बताया की यह मेला लगातार 16 वर्षों से मनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से संस्कृति को को बचाने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दी और मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग मांगा। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। सराज उत्सव एक देव परंपरा से जुड़ा सांस्कृतिक व्यापारिक मेला है।
विज्ञापन

मेले में आनी ब्लॉक की 37 पंचायतों की महिला मंडलों, सांस्कृतिक दलों, स्कूली छात्रों स्थानीय पहाड़ी कलाकारों विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर एकल, समूह गीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुति से कलाकारों ने सबका मन मोहा है।
देवता शमशरी महादेव के कारदार संतोष ठाकुर, देवता पनेवी नाग के कारदार माल सिंह कायथ, देवता कुलक्षेत्र ओलवा के कारदार कमलेश शर्मा, मेला कमेटी के अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा, सतपाल ठाकुर, सत्यपाल, महासचिव शिवराज, सचिव महेंद्र, किशोरीलाल, ताराचंद, अनूप राम, स्वतंत्र कुमार शर्मा, मूल चंद विष्ट, पूर्ण कौशल, दयाल, कपिल, नगर पंचायत पार्षद अनुपमा, पार्षद उमा जोशी, नवनीत, बंशीलाल, जयसिंह, हुकमचंद चौधरी, भगवान दास, ओम प्रकाश फौजी, अजय ठाकुर, नरोत्तम और पम्मी सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें