फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानवी सड़क हादसे में एक शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के वांगतू-पानवी संपर्क मार्ग पर ब्रूचा में बोलेरो कैंपर दुर्घटना में लापता दो युवकों में से एक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब सवा छह बजे वांगतू-पानवी सड़क पर चालक के नियंत्रण खोने से बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो कर गहरी खाई में जा गिरी थी।
हादसे के वक्त वाहन में 4 लोग सवार थे। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही कार में बैठे विपिन कुमार ने 9 साल बेटी के साथ छलांग लगा दी और दोनों की जान बच गई जबकि वाहन में बैठे दो अन्य युवक वाहन के साथ पानवी खड्ड में जा गिरे। लापता युवकों में चालक राजकुमार और अमित निवासी जोकटारिंग पानवी शनिवार को पुलिस को नहीं मिले। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और होमगार्ड की टीम ने रविवार को रेस्क्यू अभियान चलाया और चालक राजकुमार का शव बरामद करने में कामयाब रहे जबकि एक शव अभी तक नहीं मिला है।
उधर, पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि रविवार को एक शव बरामद किया है लेकिन दूसरा शव अभी तक नहीं मिला है। पुलिस दल और ग्रामीण रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें