फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक्कर में चार बूथों पर भाजपा ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन

टिक्कर में चार बूथों पर बैठकों का आयोजन कर बनाई रणनीति
23 दिसंबर को सोलन में होने जा रहा है मुख्य सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के अंतर्गत टिक्कर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चार बूथों पर बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में मंडी से आए भाजपा विस्तारक भीम सैन ठाकुर और बुद्धि सिंह राणा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा विस्तारक भीम सैन ठाकुर ने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जुब्बल नावर कोटखाई के बूथों में जाकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन 23 दिसंबर को सोलन में होना है। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाग लेंगे। सम्मेलन में जुब्बल नावर कोटखाई से 2500 पन्ना प्रमुखों और बूथ पदाधिकारियों के शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए हर बूथ पर जाकर बैठकें की जा रही हैं। बैठकों के दौरान बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे। बैठकों का आयोजन कशैणी बूथ, थाना बूथ, खांगटा-1 बूथ तथा खांगटा-2 बूथ पर किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश जगीथटा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष त्रिलोचन देष्टा, सतीश, जनारथा, धर्मेंद्र टेगटा, ओमकार टेगटा, रीछपाल पापटा, विनीत टेगटा, जयकृष्ण टेगटा, प्रेम लाल नरसेट, ईश्वर रांटा, कमल देष्टा, अमित चौहान, हीरानंद रांटा, अजीत सरमेट, प्रेम लाल करेक्टा, सुरजीत नरसेट, राजेश चौहान, प्रीक्षित देष्टा, शुभम टेगटा और राधा कृष्ण नेगी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें