फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृणाल हेड ब्यॉय और येशे हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
मृणाल हेड ब्वाय और येशे बनी हेड गर्ल
विज्ञापन

स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में सालाना समारोह की धूम
साहिल बेस्ट प्लेयर और अंजली चुनी गई बेस्ट एथलीट
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करके बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। हिम स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में सालाना समारोह की धूम रही। रविवार को पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में आयोजित समारोह में वन अरण्यपाल अनिल ठाकुर और एनजेपीसी के मुख्य अधीक्षक हरीश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद और उप प्रधानाचार्य आशा सोपटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने स्कूल की वर्षभर की गतिविधियों को समारोह में मौजूद लोगों के समक्ष प्रस्तुत की, जिसेे सभी ने काफी सराहा। बच्चों ने सरस्वती वंदना पेशकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। छात्रों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां पेशकर खूब धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने कुल्लवी, पहाड़ी और किन्नौरी नाटी पेशकर समारोह में मौजूद सभी लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। देर शाम तक समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने अनन्या, लीना, प्रतिक्षा, आरूषि, खुशी, धनंजय, अनमोल, पारूल, आरती, ध्रुव, सृष्टि, स्वास्तिक, जोगिंद्र, पारूल, हार्दिक, प्रांजल, उज्जवल, लविश, नवनीत, हरीश, ललिता, शिवानी और मधुबाला सहित अन्य मेधावियों छात्रों को सम्मानित किया। समारोह में बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब साहिल को दिया गया। वहीं छात्रा वर्ग में निवृति को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों में विवेक और मन्नत को चुना गया। विवेक और रोहित को बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। बेस्ट एथलीट छात्रा अंजली को चुना गया। हेड ब्वॉय मृणाल और हेड गर्ल येशे चुनी गई। वीर हाउस को बेस्ट हाउस चुना गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस में प्रवेश पाने वाले मोनिका, ईशान और आईआईटी में सिद्धांत नेगी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नव चेतना सोसायटी के चेयरपर्सन एचके आनंद, राजश्री ठाकुर, केसी शर्मा, ईश्वर नेगी, सत्तपाल और योजना ठाकुर के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें