फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर विस क्षेत्र में 850 कर्मचारी संपन्न करवाएंगे चुनाव की प्रक्रिया

विज्ञापन
केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक विमल कुमार मीणा रिकांगपिओ में व्यय संबंधी कार्य में तैनात अधिकारियों - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर विस क्षेत्र में 850 कर्मचारी संपन्न करवाएंगे चुनाव प्रक्रिया
विज्ञापन

शिमला से पहुंचेगी टीमें, विस क्षेत्र के 156 बूथों पर 30 अक्तूबर को होगा मतदान
हर पोलिंग बूथ पर तैनात होंगे चार चुनाव कर्मी, तैयारियां पूरी
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा उपचुनाव को लेकर रामपुर विस क्षेत्र में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विस क्षेत्र में मतदान के लिए 156 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इसमें 30 अक्तूबर को मतदान प्रक्रिया होगी। निर्वाचन आयोग इन दिनों चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

रामपुर विस क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए 156 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए करीब 850 चुनाव कर्मी तैनात किए गए हैं, जो 30 अक्तूबर को मतदान प्रक्रिया को सफल बनाएंगे। इसके अलावा हर बूथ में पुलिस, होमगार्ड और पैरामिलिट्री के जवानों की भी तैनाती की जाएगी। रामपुर विस क्षेत्र में चुनाव संपन्न करवाने के लिए शिमला से चुनाव कर्मियों की टीमें पहुंचेगी। रामपुर में चुनाव का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे करीब 500 चुनाव कर्मी जुब्बल-कोटखाई विधान सभा उपचुनाव में तैनात होंगे। स्थानीय प्रशासन ने चुनाव कर्मियों को लाने और ले जाने के लिए एचआरटीसी की करीब 40 बसों की व्यवस्था भी कर दी है। इन दिनों चुनाव कर्मियों को चुनाव सामग्री, ईवीएम और वीवीपैट सहित अन्य तरह का प्रशिक्षण मुहैया करवाया जा रहा है। 30 अक्तूबर को मंडी लोक सभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि 2 नवंबर को चुनाव के इसके नतीजे घोषित होंगे। निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर करीब सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल ने बताया कि मंडी लोकसभा उपचुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए करीब 850 चुनाव कर्मी तैनात किए जाएंगे, जो विस क्षेत्र के 156 पोलिंग बूथ पर शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगे। रामपुर विस क्षेत्र में चुनाव करवाने को शिमला से पोलिंग पार्टियां पहुंचेगी, जबकि रामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चुनाव कर्मी जुब्बल-कोटखाई विधान सभा उपचुनाव में तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें