फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डेजी ठाकुर ताजपोशी के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र कोटगढ़ पहुंची। यहां पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। विश्राम गृह थानाधार में आयोजित महिला जागरूकता शिविर एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यातिथि शिरकत की। डेजी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

आयोग हर जिले में महिलाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबित पड़े महिला शोषण के मामलों को जल्द सुनवाई कर निपटाया जाएगा। डेजी ठाकुर ने कहा कि कोटखाई गुड़िया प्रकरण मामले में जल्द प्रभावित परिवार से मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला शोषण के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। कहा कि प्रदेश में कोटगढ़ क्षेत्र की अपनी अलग पहचान है। इससे पूर्व प्रधान परिषद नारकंडा अध्यक्ष अमर सिंह नलवा ने मुख्यातिथि डेजी ठाकुर का अभिनंदन किया। कहा कि गर्व की बात है कि कोटगढ़ की बहु बड़े ओहदे पर नियुक्त है। इसके चलते रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने स्थानीय लोगों के साथ वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाटी डाली। इस दौरान पंचायत समिति नारकंडा अध्यक्ष मीरा शर्मा, रीना ठाकुर, दलीप जरेट, रणवीर ठाकुर, अरुणा चौहान, सुनीता गुप्ता, विनोद रोच, प्रमोद, नेहा धर्मा, पिंकी ठाकुर, मोहन श्याम और प्रभा जिष्टु शामिल रहे। इसके अलावा बीडीओ नारकंडा पूनम, सीडीपीओ धर्मपाल कश्यप, तहसील कल्याण अधिकारी सुनीता भारद्वाज, एसडीओ पीडब्लूडी गोपाल देव शर्मा, एसडीओ विद्युत बोर्ड राजेश्वर सरकैक, एचडीओ नारकंडा देवराज कायथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें