फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने वाला भेजा रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
बाजार टापरी में शराब की बोतल से युवक पर जानलेवा हमला करने मामले में आरोपी एलएनटी कंपनी के पंप ऑपरेटर को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड भेजा है। उसने बुधवार देर शाम को निचार खंड के पूनंग निवासी अजय नेगी पर कांच की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी पंप ऑपरेटर विनोद कुमार (22) निवासी गांव पकड़ी बसारथ, थाना साहिबगंज, जिला मुज्जरफरपुर, बिहार को शनिवार को टापरी पुलिस ने होली के अवकाश के चलतेे सीजेएम के आवासीय क्षेत्र रिकांगपिओ में पेश किया। यहां से अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी टापरी श्याम तोमर ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चलता है कि अजय और विनोद की रास्ता रोकने को लेकर लड़ाई हुई है। इस पर कहासुनी मारपीट में बदल गई। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी पंप ऑपरेटर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें