रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। रामपुर बुशहर उपमंडल में रविवार को कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने की है। वहीं किन्नौर जिले में रविवार को कोविड-19 के 10 सैंपल लिए गए। जिनमें 6 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 406 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में रविवार को 29 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोविड पॉजिटिव आने वालों में 2 महिलाएं, 4 पुरुष शामिल हैं। जिनमें कोठी गांव से एक मामला, खवांगी से एक, पांगी से एक, शोंग से एक, शलखर से एक और मीरु से एक मामला शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड -19 के कुल 41774 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 39152 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 2622 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब तक कोविड के कुल 2183 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में रविवार को एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। जिससे जिले में मरने वाले रोगियों की संख्या 33 हो गई है।