फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़ झाकड़ी डाकघर से 55 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत डाकघर में अज्ञात चोरों ने 55 हजार रुपये से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शातिरों ने खिड़की तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वारदात को शनिवार रात और रविवार रात के बीच का बताया जा रहा है। पुलिस ने झाकड़ी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक झाकड़ी डाकघर के सब पोस्टमास्टर हरीश कुमार शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार को जब वह डाकघर पहुंचे तो पाया कि कार्यालय की खिड़की टूटी हुई है। जब उन्होंने कैश चेस्ट टूटी हुई देखी तो उनके होश फाख्ता हो गए। अज्ञात चोर डाकघर की खिड़की और ग्रिल को तोड़कर डाकघर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कैश चेस्ट को तोड़ा और उसमें रखी 55408 रुपये की नकदी चुरा ली।
शनिवार को डाकघर बंद होने के बाद शनिवार रात और रविवार रात के बीच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जांच में पता चला है कि डाकघर में सुरक्षा के दृष्टिगत से सीसीटीवी कैमरे में स्थापित नहीं किए गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि डाकघर से नकदी उड़ाने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें