अमर उजाला ब्यूरो
टापरी(किन्नौर)।
टापरी में एकल अभियान के संचशाह की बैठक हुई। इसमें रिकांगपिओ क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। निचार भाजपा मंडल संयोजक अनिल नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एकल के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले संस्कार पक्ष करवाया।
एक दिवसीय शिविर में गांव से आए कार्यकर्ताओं को एकल विद्यालय अभियान को सफल बनाने के लिए क्या जनजातीय क्षेत्र में प्रयास किए जा सकते हैं? पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अनिल नेगी ने एकल अभियान द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने किन्नौर में अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देने आश्वसन दिया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को पांच हजार की नकद सहायता राशि भी दी।
एकल भाग रामपुर के भाग उपाध्यक्ष मोहन मेहता ने एकल संच शाह बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों को पंचमुखी शिक्षा के बारे में बताया। पंचमुखी शिक्षा को गांव-गांव में लागू कर गांव के विकास में अहम भूमिका निभाने का आग्रह किया।
इस मौके पर रामपुर भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख कविता नेगी, कविता नेगी, किशोरी लाल, मान सिंह, सुरेखा नेगी, राम प्रकाश नेगी, राजेश नेगी, विकास महाजन, महेंद्र सिंह, रीतिका नेगी, नीता नेगी, जवाहर नेगी, मान देवी, सविता नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।