एनसीसी कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामुपर के एनसीसी कैडेट्स के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल के 34 कैडेट्स ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा कैडेट्स ने क्षेत्र के जल स्रोतों के आसपास भी सफाई की।
एनसीसी ऑफिसर तिलक शर्मा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में अनुशासन और व्यक्तित्व को निखारने में एनसीसी अहम भूमिका निभाता है। एनसीसी एकता का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि स्कूल के एक एनसीसी कैडेट राहुल नेगी का चयन आरडी परेड के लिए हुआ है, जो स्कूल के लिए गर्व की बात है।