संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के तहत फागू के तलाई में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा पुत्र गिरजानंद का तलाई में होमस्टे है। राजेश के परिजन उसे ढूंढ रहे थे। बीते रोज करीब 4:30 जब उनके यहां काम करने वाला व्यक्ति और पत्नी राजेश को ढूंढते हुए गोशाला के समीप स्टोर में पहुंचे तो उन्होंने राजेश रस्सी से झूलता मिला। इस पर परिजनों ने उसे आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना ठियोग की पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर जरूरी तथ्य जुटाए। उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम कर जल्द ही शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा पुलिस ने आगामी कार्रवाई की जा रही है।