फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रनोल गांव में आग से सात कमरों का घर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के सात सदस्य ह़ुए बेघर, प्रशासन ने दी फौरी राहत
विज्ञापन

हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य गए थे खेतों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। उपमंडल रोहडू की उपतहसील जांगला के रनोल गांव में लकड़ी से बना सात कमरों का एक घर जल कर राख हो गया। घटना में परिवार के सात सदस्य पूरी तरह बेघर हो गए। ग्रामीणों और दकमल दस्ते की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार आग दोपहर बाद करीब एक बजे दीपक राज पुत्र इश्वार सिंह के घर में उस समय लगी जब परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम पर गए थे। घर से धुआं निकालता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना मकान मालिक और दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पूरा घर लकड़ी का बना होने के कारण लोगों के मौके पर पहुंचने तक आग घर की ऊपर वाली पूरी मंजिला में फैल चुकी थी। ग्रामीणों और दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक दमकल और ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा पूरा सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल दस्ते सके सहयोग से आग को आसपास के गांव के घरों में फैलने से रोका गया है। सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आग से घर के सात कमरे और घर के भीतर का पूरा सामान जल कर राख हो गया है। हादसे में परिवार के सात सदस्य बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारण की पुलिस जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें