फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकलेच-दरकाली सड़क पर फिर फेंके पत्थर

विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
तकलेच-दरकाली सड़क पर चार दिन पूर्व हुए हादसे के बाद भी मार्ग पर कार्य कर रहे ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग सबक नहीं ले रहा है। सड़क पर फिर से पहले वाली स्थिति पैदा हो गई है और संबंधित ठेकेदार ने फिर से सड़क पर बेतरतीब तरीके से पत्थरों को गिरा दिया है। लोगों को जान हथेली पर रखकर मजबूर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तकलेच-दरकाली मार्ग पर चार दिन बाद परिवहन निगम की बस भेजी गई। लेकिन ठीक दुर्घटना वाले स्थान पर ठेकेदार ने सड़क के किनारे पर पत्थर फेंक दिए। ऐसे में बस चालक ने पहले ही ब्रेक लगा दी और कहा कि पत्थरों के कारण बस आगे नहीं जा सकती। ऐसे में ग्रामीणों ने खुद पत्थरों को हटाया। बुधवार को दरकाली सड़क पर बस दुर्घटना का कारण भी सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से पत्थर फेंकना था। प्रशासन की तरफ से ठेकेदार पर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। बावजूद इसके ठेकेदार पर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। दरकाली पंचायत प्रधान शीरूराम डबरैही ने कहा कि कई स्थानों पर बस को मुश्किल से निकाला जा रहा है। लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि वह मौके पर आकर ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दे, ताकि फिर से क्षेत्र में कोई हादसा पेश न आए। उधर, परिवहन निगम डिपो रामपुर के आरएम जगरनाथ ने कहा कि यदि ऐसी ही स्थिति रही तो दरकाली सड़क पर बस चलाना मुश्किल हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ही शनिवार को बस भेजी गई है। सड़क पर पत्थरों के ढेर की सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित एसडीओ को भी इन्हें हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें