फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में प्रथम सत्र के लिए 39 छात्रों ने ली एडमिशन

विज्ञापन
कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया हुई पूरी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर क्षेत्र के लोगों की आजादी के सात दशकों के बाद मिले पहले बड़े शिक्षण संस्थान राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पहले सत्र में 39 छात्रों ने दाखिला लिया है। कोटला के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पहला सत्र शुरू होते ही चहल-पहल शुरू हो गई। इससे इंजीनियर बनने के इच्छुक छात्रों को घर-द्वार डिग्री पढ़ाई का सुनहरा अवसर मिला है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में कॉलेज के शिलान्यास के बाद से जहां कोटला में नए भवनों का निर्माण शुरू हुआ। वहीं कोटला के नाम से सुंदरनगर मंडी में कक्षाएं शुरू कर दी गई थी। मगर कोटला में भवनों के निर्माण में हुई देरी के कारण यहां कक्षाएं शुरू नहीं कर पाए थे।
विभाग ने इस बार कोटला में पहला सत्र शुरू करने का निर्णय लिया और छात्रों ने ऑनलाइन एडमिशन के साथ स्पॉट राउंड काउंसलिंग से एडमिशन का मौका भी मिला। वर्तमान में कोटला इंजीनियरिंग कालेज में सिविल के 37 और मेकेनिकल विषय के 2 छात्रों ने दाखिला लिया है। इंजीनियरिंग कोटला कॉलेज के अधीक्षक श्याल नेगी ने बताया कि कोटला कॉलेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

राजकीय महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला के प्राचार्य प्रो. राकेश ठाकुर ने कहा कि कोटला कॉलेज में प्रथम सत्र के लिए फैकल्टी, कक्षाएं और प्रयोगशाला के साथ छात्रों को हॉस्टल की पूरी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें