फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में 350 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
तांगणू गांव में न्यू लाईफ अस्पताल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान लाईनों में खडे लोग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। चिड़गांव तहसील के दूर दराज गांव तांगणू गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब साढे़ तीन सौ लोगों ने जांच करवाई। विभिन्न प्रकार के टेस्ट करने पर 20 लोगों में हाई कॉलेस्ट्रोल की शिकायत पाई गई जबकि 12 लोग मधुमेह्र 10 लोगों में खून की कमी और आठ मरीजों का यूरिक एसिड बढ़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

न्यू लाइफ अस्पताल द्वारा आयोजित शिविर में मरीजों को निशुल्क टेस्ट के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन झालटा और डा. प्रतीक ने मरीजों की जांच की।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सूचना मिलते ही सुबह 8:00 बजे से लोगों की कतार लगना शुरू हो गया था। तांगणू गांव रोहडू़ उपमंडल मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

तांगणू पंचायत के प्रधान अनूप नेगी ने शिविर के आयोजन के लिए न्यू लाइफ अस्पताल का आभार जताया है। शिविर में रीता चौहान, पारुल, रक्षा, मुस्कान, देविंद्र, रेवत, बबलू, निटू, सिकंदर ने डॉक्टरों की टीम के साथ सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें