फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल चौहान बने कृषक सलाहकार कमेटी के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल चौहान को सौंपा अध्यक्ष पद
विज्ञापन

कृषक सलाहकार समिति की बैठक में सर्वसहमति से फैसला
उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी ने की बैठक की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत निवासी अनिल चौहान को कृषक सलाहकार समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से अध्यक्ष पद सौंपा है। अनिल चौहान बाल्यावस्था से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। इसके अलावा वे रामपुर कॉलेज में 2000 में एबीवीपी के इकाई सचिव, युवा मोर्चा रामपुर मंडल अध्यक्ष रहे और वर्तमान में रामपुर भाजपा मंडल के महामंत्री के पद पर है।
विज्ञापन

कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रामपुर करण डिप्टा ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में सदस्यों को अवगत करवाया। इस बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से मनोनीत कृषक सलाहकार समिति के 11 सदस्य किशोर परमार, राजेंद्र, शीशी राम, गोपाल बंसल, बिहारी लाल, चांद गौतम, अनु पौंड, इंदु हस्टा, आशा कुमारी और शांति देवी ने सर्वसहमति से अनिल चौहान को कृषि सलाहकार कमेटी के अध्यक्ष चुना। इस अवसर पर रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण, मुख्य प्रवक्ता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश विजय गुप्ता, पार्षद नगर परिषद रामपुर सुधांशु कपूर, मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल मनोज अग्रवाल, चांद, किशोर परमार, डिंपल, कमल स्वरूप सुषमा मखैक, रमेश मेहता, संजय कायथ, अनु गोस्वामी और दिनेश खमराल सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें