फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा पलजोर को सौंपी किन्नौर अराजपत्रित कर्मचारी संघ की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा पलजोर अध्यक्ष, मेजर बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी संघ किन्नौर की कार्यकारिणी गठित
कर्मचारियों की समस्याओं और मुद्दों पर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश अराजपत्रित कोष कर्मचारी संघ जिला किन्नौर इकाई की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसहमति से पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी संघ किन्नौर की कमान सर्वसहमति से देवा पलजोर को सौंपी गई।
विज्ञापन

रिकांगपिओ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक ग्रेड 2 अनिता कुमारी ने की। इस दौरान गठित कार्यकारिणी के शेष सदस्यों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पुंडीर, उपाध्यक्ष मेजर सिंह, महासचिव राजमन सिंह, मुख्य सलाहकार अनिता कुमारी, संयुक्त सचिव गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष सवित्री नेगी, प्रेस सचिव अशोक कुमार और संगठन सचिव अनुराधा को चुना गया। कार्यकारिणी में मदन लाल, कौशल राणा, सुशीला, राम कृष्ण, मुनीष, अरविंद कुमार, बलदेव, सुधीरा, दुनी चंद को सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष देवा पलजोर ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को संघ और सरकार के समक्ष रखने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें