राम सिंह को सौंपी अध्यक्ष की कमान
कुंगश में दो वर्ष में तैयार होगा महादेव का भव्य मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की कुंगश पंचायत के आराध्य देवता कुंगशी महादेव का भव्य मंदिर दो वर्ष के भीतर बनकर तैयार होगा। मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर परिसर में जांजा क्षेत्र के ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता देवता के कारदार आलम चंद की। इस दौरान सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि कुंगश में महादेव का मंदिर दो वर्ष के भीतर तैयार होगी। इसकी देखरेख के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया। इस कमेटी में राम सिंह अध्यक्ष, सचिव शिवराम ठाकुर और उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर चुना गया। वहीं बरचंद, सोहन ठाकुर, श्याम सिंह, बहादुर सिंह, चेत राम जैहरा, रोशन ठाकुर, मोलू राम, तारा चंद को सदस्य नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की है।