फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितिका ठाकुर को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रितिका ठाकुर को मिला
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब
आनी (कुल्लू)। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में सालाना समारोह में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एपीएमसी कुल्लू और लाहुल-स्पीति अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यकारी प्रधानाचार्य हरीश ठाकुर ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने रितिका ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नाटक और रंगारंग कार्यक्रम पेश करके समां बांधा। कविता, सरिता, शीतल, मधु और दीपिका ने एकलगान से वाहवाही लूटी। सान्या और सहेलियों ने फिल्मी डांस और निहारिका व सहेलियों ने गुजराती डांस पेशकर धमाल मचाया। मंच का संचालन प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने बखूबी निभाया। मोनिका ठाकुर, विभूति शर्मा, अंबिका, सान्या, पल्लवी, रितिका, मोहिनी, सिमरन, पूजा, मुस्कान और स्मृति सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष मदन शर्मा, सत्या, राम कृष्ण, जीवानंद, एलआर अग्रवाल, दीवान ठाकुर, डोला राम, धर्म वर्मा और राकेश शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें