बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
वमापा चौपाल में सालाना समारोह, विधायक ने नवाजे छात्र
चौपाल। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में विधायक बलवीर वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समा बांधा।
स्कूली बच्चों ने फ़ल्मी, पहाड़ी और पंजाबी आदि गानों पर खूब नृत्य किया। इस दौरान बेटी है अनमोल पर नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल हरी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई।
समारोह के अंत में शिक्षा और अन्य गतिविधियों ने अव्वल रहे पीयूष, वैशाली, नीरज नेगी, निखिल, काजल, चंपा, साहिल, अजय शर्मा, सलोनी, नवेदिता, आंचल शर्मा, स्मृति नेगी, नितल, हिमांशु, सेजल, रितुल ममटा, यश गुप्ता, मनीषा, ईशा, अखिल कुमार, किरण, श्रेया, रिंकल, रवीना, अर्पिता सूद, मनिका, करणवीर, हितेश हरसाईक, रैला, रोबिन कुमार, गुंजन, मीनाक्षी, अंजना सूद, आकाश नेगी, राजवर्धन चौहान और आदित्य चौहान सम्मानित किया गया। विधायक ने स्कूल प्रबंधन को कार्यक्रम आयोजन के लिए 51 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने स्कूल की स्थिति स्पष्ट करें और रिक्त पदों, फर्नीचर व अन्य आवश्यक सामान की डिमांड दें।
इस मौके पर यशवंत दीवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा, लायक राम शर्मा, पंचायत समिति सदस्य शशि चौहान, प्रधान प्रताप नेगी, उषा गाजटा, सुनील मेहता, अधिवक्ता लोकेंद्र शर्मा, सुनील मतेटा, काकू चौहान, सतपाल चौहान, कुंदन बरागटा, गौतम दीप्टा, जितेंद्र चौहान, राजेश चौहान, रविंद्र मेहता, बलविंद्र चंदेल, बिलु नेगी, भागमल नेगी, राजकुमार, वीरेंद्र वर्मा और नरेंद्र मौजूद रहे।