फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में लोस चुनाव की मतगणना के लिए पुख्ता किए प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में लोस चुनाव की मतगणना के लिए पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन

यातायात को सुचारु रखने के लिए वन वे रहेगा ट्रैफिक : साक्षी
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में मंडी संसदीय लोकसभा चुनाव की मतगणना मुख्यालय रिकांगपिओ बचत भवन में आज आठ बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए किन्नौर जिला पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तीन रिंग का गठन किया गया है, जिसमें दो डीएसपी, तीन सब इंस्पेक्टर, 72 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की मतगणना में तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि बचत भवन में मतगणना के दौरान सुबह 6:00 बजे से गाड़ियों की आवाजाही बंद होगी। बसों और ट्रक सहित यातायात को पेट्रोल पंप से बाईपास होते हुए बस स्टैंड भेजा जाएगा। यातायात को सुचारु रखने के लिए रिकांगपिओ में ट्रैफिक को वन वे किया गया है। इस मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण के साथ मतगणना क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। किन्नौर ने मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध पूरे कर दिए गए हैं, जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें