फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेपुटेशन पर प्राध्यापकों को भेजने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में छात्रों की लंबित समस्याओं को लेकर छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। कॉलेज से शिक्षकों के डेपुटेशन पर भेजने के कारण कॉलेज में अध्ययनरत करीब पांच हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को एसएफआई ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार से शीघ्र कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई।
विज्ञापन

एसएफआई इकाई रामपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों के अनुसार रामपुर कॉलेज में पहले ही 11 शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। ऐसे में यहां से तीन और शिक्षकों को डेपुटेशन में भेजने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इकाई ने मांग की है कि नए प्राध्यापकों की नियुक्ति कर शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाए। भाजपा सरकार जब सत्ता में आई थी तो छात्रों से वादा किया था कि वह शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएंगे। बावजूद इसके शिक्षा का बजट हर साल घटाया जा रहा है। बीते वर्ष जो शिक्षा का बजट 3.49 फीसदी था। इस साल वह घटकर 3.3 फीसदी रहा है। इस मौके पर राहुल ठाकुर, मोहित, अंकिता, नरेशा, नेहा, साहिल, चिंटू, विक्की, शोभा, हिमानी, पूनम, स्वीटी, शिवानी, राहुल खाची और रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें