फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 130 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। संक्रमित आने वालों में बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूर शामिल हैं। जिले में तीन दिनों में लगातार नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 56 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि सभी व्यक्ति बाहरी राज्यो से किन्नौर में काम करने के लिए पहुंचे हैं। इसमें सभी 13 मामले टिडोंग पावर स्टेशन मूरंग से सामने आए हैं।
आठ जनवरी को 21 प्रवासी मजदूर पॉजिटिव आ चुके हैं। जिला किन्नौर में 83998 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए गए थे। इसमें 3586 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 80352 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 60 सैंपलों की रिपोर्ट शिमला से आना शेष है। इस समय किन्नौर में कोरोना के 60 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें