फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबन में 12 और नमहोंग पंचायत में 4 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

विज्ञापन
12 candidates in Jaban and 4 in Namhong Panchayat filled their pamphlets
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की जाबन और नमहोंग पंचायतों में 30 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर 11 जनवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जाबन में 12 और नमहोंग में 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। अब 15 जनवरी को नामांकन भरे जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जाबन पंचायत में अंकुर ठाकुर, कर्ण ठाकुर और दिनेश कुमार ने प्रधान पद की दावेदारी पेश करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा सूरत राम और जवाहर लाल ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्ण चंद, मोहर सिंह, विपना देवी, रमेश चंद, सोमा देवी और ताबे राम ने वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं नमहोंग पंचायत से बुधवार को प्रवीण लता, महेंद्र सिंह, बालकृष्ण और प्रेम चंद ने वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नमहोंग में बुधवार को प्रधान और उपप्रधान पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें