फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशो किनोरिंग फायल पर झूमे किल्बा स्कूल के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
‘काशो किनोरिंग फायल’ गाने पर झूमे विद्यार्थी
विज्ञापन

किल्बा स्कूल में वार्षिक समारोह का धूमधाम से आयोजन
तनुजा हेड गर्ल और रोहन को मिला हेड ब्वॉय का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्बा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में हेड गर्ल तनुजा और हेड ब्वॉय का खिताब रोहन को मिला।
वार्षिक समारोह की शुरूआत में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार नेगी ने मुख्य अतिथी का टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल में वर्ष भर की गई गतिविधियों का ब्यौरा मुख्यातिथि और मौजूद अभिभावकों के समक्ष रखा। पायल नेगी और सहेलियों ने स्वागत गीत से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं ने किन्नौरी गाने ओम माने पानमें ओम, काशो किनोरिंग फायुल, किलिंबा किलिंबा और पहाड़ी नाटी दोहडू धोए डूंगे नालुए, रूमनीए और हामे तेरा आसरा जैसे गानों पर प्रस्तुतियां देकर खूब समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले मेधावियों में रविराज नेगी, करिश्मा नेगी, मदन नेगी, कविता नेगी, अरमान नेगी, अंजली, देवा, अंकिता, अदिति, अरूण, सुलेमान, करिश्मा, अंजू, अंजली, पायल प्रभात, रानी, अनुष्का, सुनीता, रविकांत, विवेक, शशु कुमारी, सत्यावती, अनीता रानी, कर्ण, रंजू, जितेश, दीपक, प्रथम, उर्मिला, करिश्मा, नैना, अयान, अमन, विक्रांत, सरिता, आशीष, अंकित, राजन, रविराज, गुलशन, अतुल, सुक्ष्मा, अंजू, डिंपल और रंजू सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर एसएमसी प्रधान अनीता नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दौलत नेगी, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा सुनीता नेगी, देवऋषि नेगी, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रीतेश्वरी नेगी, कविता नेगी, जितेंद्र सिंह नेगी, प्रविंद्र नेगी, मदन नेगी, चंद्रपाल नेगी, जीतराम नेगी, अशोक नेगी, कैलाश नेगी, राजदीप नेगी, महेशचंद नेगी, संगीता नेगी, संज्योति नेगी, उमा नेगी, कमला नेगी, सुलोचना नेगी, सतपाल शर्मा, मनोज नेगी और राजेंद्र शास्त्री सहित अन्य मौजूद रहे।
- बीरबल नेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें