फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय के करीब 239 छात्र और छात्राओं को शिक्षा, खेल सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्राचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। 165 विद्यार्थियों को शिक्षा और 74 छात्र और छात्राओं को खेलकूद और अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। दीपक शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में पहला, शालू को दूसरा और आकांक्षा को तीसरा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया। इसके अलावा विज्ञान संकाय में दिप्ती को प्रथम, प्रियंका को दूसरा, पम्मी को तीसरा, वाणिज्य संकाय में स्मृति शर्मा को पहला, ममता को दूसरा और प्रतिभा भारद्वाज को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा है। जिला शिमला और जिला सिरमौर में शिक्षा में युवा वर्ग काफी पिछड़ रहा है। नशा नौजवानों को अपनी चपेट में ले रहा है। शिक्षा मंत्री ने छात्रावास के लिए बजट का प्रावधान, स्थानीय छात्र विद्यालय ठियोग में भवन निर्माण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 21 हजार की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा, भाजपा मंडल के अध्यक्ष दीप राम वर्मा, जिला अध्यक्ष अजय श्याम, भाजयुमो अशोक कंवर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप और नप अध्यक्ष शांता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें