फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के विकास पर खर्च होंगे 28 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
रोगी कल्याण समिति ठियोग की बैठक एसडीएम मोहन दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अस्पताल को अधिक सुविधा संपन्न बनाने और मरीजों को आ रही परेशानियों के बारे में चर्चा की गई। अस्पताल प्रभारी दलीप टेक्टा ने पिछले वित्त वर्ष का लेखा-जोखा रखा और अगले वित्त वर्ष के लिए 28 लाख का बजट पेश किया गया। यह बजट विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

टेक्टा ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद पिछले एक महीने से खाली पड़ा हुआ है, जिसे जल्द भरना चाहिए। अस्पताल परिसर में नालियों और फर्श को पक्का करने के लिए तीन लाख की राशि मंजूर की गई। अस्पताल में जरूरी मरम्मत के लिए बजट मंजूर किया गया। बैठक में रोगी कल्याण समिति कोष के लिए धन की अधिक व्यवस्था करने के लिए सभी सदस्यों ने सुझाव दिए। बैठक में अस्पताल परिसर में निजी गाड़ियों की पार्किंग का मुद्दा भी उठाया। प्रभारी ने कहा कि किसी भी निजी गाड़ी को परिसर में पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि फिर भी कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गाड़ी पार्क करता है तो पुलिस की मदद से उसका चालान करवाया जाएगा। उधर, ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने अस्पताल प्रशासन को आ रही समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। कहा कि ठियोग सिविल अस्पताल को क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें