रोहडू। राज्य स्तरीय रोहडू मेले में मिस रोहडू प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार से आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन का फार्म बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रोहडू से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तारीख 16 जून निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय रोहडू मेले में मिस रोहडू प्रतियोगिता आयोजन की उपसमिति सदस्य लिली ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में रोहडू और डोडरा क्वार से प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसके लिए आवेदक युवती का अविवाहित होना जरूरी है। उम्र सीमा 17 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है। उन्होंने कहा आवेदन मिलने के बाद प्रतियोगिता लिए सभी का ऑडिशन इंडोर स्टेडियम रोहडू में अठारह अप्रैल को करवाया जाएगा।