नित्थर में आयोजित शिविर में रक्तदान करते लोग।
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा और नित्थर पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन लूहरी परियोजना प्रभावित पंचायतों में पटेल इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा किया गया।
शिविर में आईजीएमसी शिमला से डॉ. साहिल शर्मा, राम सिंह ठाकुर, नवीन सूद, राजन बिमटा, चुन्नी लाल कश्यप, विजय कुमार और प्रकाश चंद ने सहयोग दिया। इस मौके पर पटेल इंजीनियरिंग कंपनी के महाप्रबंधक रविंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव, कुलदीप, सतीश शर्मा, अमित भाटी और संजीव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।