नॉर्थ-ईस्ट के अनुभवी चैंपियन लाक्पा छेरिंग की गाड़ी में तकनीकी खराबी आने से वह भी रैली पूरी नहीं कर सके। बाइक कैटेगरी में भी कई राइडरों को बीच में ही रेस छोड़नी पड़ी।
रैली ऑफ हिमालया के दूसरे दिन का दूसरा चरण भी प्रतिभागियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। कठिन पहाड़ी रास्तों, तकनीकी दिक्कतों और बदलते मौसम के बीच कई प्रतिभागियों को रेस अधूरी छोड़नी पड़ी। नॉर्थ-ईस्ट के अनुभवी चैंपियन लाक्पा छेरिंग की गाड़ी में तकनीकी खराबी आने से वह भी रैली पूरी नहीं कर सके। बाइक कैटेगरी में भी कई राइडरों को बीच में ही रेस छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
दूसरे दिन की समाप्ति के बाद ओवरऑल कैटेगरी में राजीव यादव ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। बाइक कैटेगरी में टीम टीआर-2 पहले स्थान पर बनी हुई है। एक्सट्रीम कैटेगरी में आर्यक राणा बढ़त बनाए हुए हैं। रेस के दौरान उन्हें टायर पंचर समेत कई तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा, बावजूद उन्होंने बेहतर समय के साथ दिन का स्टेज पूरा किया। कुल्लू के घनश्याम शर्मा ने दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए एक्सट्रीम कैटेगरी में पांचवां स्थान हासिल किया।