फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: देहरा उपचुनाव में महिला मंडलों को पैसे बांटने के आरोप पर जनहित याचिका दायर

Sat, 11 Oct 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

देहरा के पूर्व विधायक और उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होशियार सिंह द्वारा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 10 जून को हुए उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी विधायक कमलेश पर आचार संहिता के दौरान महिला मंडलों को पैसे बांटने के आरोप को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह जनहित याचिका देहरा के पूर्व विधायक और उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होशियार सिंह ने दायर की है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावलिया और न्यायाधीश जियालाल भारद्वाज की खंडपीठ ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने से पहले याचिकाकर्ता को कोर्ट में 5 लाख रुपये जमा करने को कहा है। अदालत ने कहा कि बोनाफाइड शो करने के बाद मामले की अगली सुनवाई होगी। पूर्व विधायक होशियार सिंह ने याचिका में देहरा की विधायक को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि आचार संहिता के दौरान कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक और वेलफेयर डिपार्टमेंट के जरिए महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपये बांटे गए हैं। यह पैसा चुनाव से 10 से 15 दिन पहले बांटे गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें