फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 इंडिया टीम में खेलेंगे हिमाचल के होनहार

Thu, 12 Dec 2013 12:46 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप में भाग लेने वाली अंडर-19 टीम इंडिया के लिए हिमाचल के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


इनमें कांगड़ा जिला के पंकज जसवाल और ऊना जिला के अंकुश बैंस शामिल हैं।

 23 दिसंबर से दो जनवरी तक दुबई में होने वाले अंडर-19 एशिया क्रिकेट कप में हिमाचल के ये दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ी इंडिया टीम (सीनियर) में भी खेलने का सपना संजोए हुए हैं।

एशिया कप में भाग लेने से पहले अंडर-19 इंडिया टीम के लिए बैंगलुरू में कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 14 से 22 दिसंबर तक चलेगा।

22 दिसंबर शाम को इंडिया टीम दुबई रवाना होगी। इंडिया टीम के लिए चयनित दोनों खिलाड़ी बैंगलूरू में इंडिया टीम के कैंप में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा के पंकज टीम के लिए गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने हाल ही में संपन्न कूच बिहारी ट्रॉफी में 16 विकेट चटकाए हैं।

वे नेशनल क्रिकेट अकादमी में भी दो बार प्रशिक्षण प्राप्त चुके हैं। ऊना के अंकुश बैंस टीम में विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने कहा कि हिमाचल से दो खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 एशिया क्रिकेट कप के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी बैंगलूरू में इंडिया टीम के कैंप में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एशिया कप में भी दोनों खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें