इससे पहले कंगना ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने गुजरात मॉडल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में विकास को गति देने का काम किया है। कंगना ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कंगना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मां के बाद बेटे और फिर बेटी की राजनीति का सिलसिला चलता आ रहा है। ईवीएम को लेकर कांग्रेस के सवालों पर कंगना ने कहा कि जहां ईवीएम का इस्तेमाल नहीं हो रहा, वहां भी भाजपा को जीत मिल रही है।