मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर कांग्रेस के नेतृत्व की जैसी सोच बन गई है कि वो इस बात पर आमादा हो गए हैं कि अराजकता का माहौल खड़ा किया जाए। मुझे लगता है कि बांग्लादेश में जो घटना घटित हुई है, उससे वो बहुत ज्यादा प्रेरित होकर इस देश में वैसे हालात बनाने के बारे में सोचते हैं तो मैं समझता हूं कि वो बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। संविधान के प्रति सम्मान का भाव रहना चाहिए। अगर चुनाव आयोग के संदर्भ में वह टिप्पणी कर रहे हैं तो मैं उनसे ही पूछना चाहता हूं... हिमाचल प्रदेश में उसी चुनाव आयोग ने चुनाव करवाया, परिणाम निकला और कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो उस पर क्या कहना है? यह बार-बार वोट चोरी और चोर शब्द का इस्तेमाल करना उनकी आदत बन गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, दोनों ही दिमागी संतुलन खो चुके हैं।'
#WATCH मंडी। हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर कांग्रेस के नेतृत्व की जैसी सोच बन गई है कि वो इस बात पर आमादा हो गए हैं कि अराजकता का माहौल खड़ा किया जाए। मुझे लगता है कि बांग्लादेश में जो घटना घटित हुई है; उससे वो बहुत ज्यादा प्रेरित होकर इस देश में वैसे हालात बनाने के बारे में सोचते हैं तो मैं समझता हूं कि वो बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। संविधान के प्रति सम्मान का भाव रहना चाहिए। अगर चुनाव आयोग के संदर्भ में वह टिप्पणी कर रहे हैं तो मैं उनसे ही पूछना चाहता हूं... हिमाचल प्रदेश में उसी चुनाव आयोग ने चुनाव करवाया, परिणाम निकला और कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो उस पर क्या कहना है? यह बार-बार वोट चोरी और चोर शब्द का इस्तेमाल करना उनकी आदत बन गई है... राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, दोनों ही दिमागी संतुलन खो चुके हैं..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2026