फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Monsoon Session : सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बोले- भारत विरोधी बयानों को लपकना राहुल गांधी की आदत

Thu, 31 Jul 2025 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Anurag Singh Thakur : पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनियाभर में कोई भी भारत विरोधी बयान देता है तो राहुल गांधी उसे तुरंत लपक लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड बताने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यूपीए कार्यकाल में राहुल गांधी ने भारत को अवसर का मृत दशक के रूप में देखा है। इसीलिए दुनियाभर में कोई भी भारत विरोधी बयान देता है तो राहुल गांधी उसे तुरंत लपक लेते हैं। मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों में भारत ने विकास की नई रफ्तार देखी है, विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत का विरोध करने वाले नेता राहुल गांधी का काम सिर्फ देश की उपलब्धियों और मोदी सरकार का विरोध करना है। राहुल गांधी भूल जाते हैं कि दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में भारत है जोकि 6.5 फीसदी की विकास दर से बढ़ रहा है। दुनिया भर में डिजिटल पेमेंट्स क्षेत्र में 48 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी के साथ भारत ने दुनियाभर के देशों को पछाड़ दिया है। 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी सरकार में हुआ है।

विज्ञापन

बोले, तुष्टिकरण के लिए गढ़ा भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव
अनुराग सिंह ठाकुर ने महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए स्पेशल कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने को सत्य की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि हिंदू रक्षक हो सकता है भक्षक नहीं। हिंदू योद्धा हो सकता है आतंकी नहीं। वीरवार को जारी प्रेस बयान में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हम उस सनातन परंपरा के संवाहक हैं जो वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओत-प्रोत है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ तुष्टिकरण व वोट बैंक की राजनीति के लिए भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ा, देश की बहुसंख्यक जनता की धार्मिक भावनाओं को आहत किया और निरपराध हिंदुओं पर अपनी तुच्छ राजनीति के लिए फर्जी मुकदमे थोपे। हिंदुओं के प्रति कांग्रेसी घृणा का प्रतीक मालेगांव बम धमाके के आरोपियों को एनआईए स्पेशल कोर्ट द्वारा दोषमुक्त किया जाना साफ दिखाता है कि सोनिया गांधी, पी चिदंबरम व सुशील कुमार शिंदे नेताओं ने सनातन धर्म को बदनाम करने व देश की बहुसंख्यक जनता को नीचा दिखाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें